छत्तीसगढ़

सीएम साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन, बोले– सेवा और समर्पण की प्रेरक कृति

रायपुर, 10 अप्रैल 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक के लेखक डॉ. लोकेश पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्मश्री Jageshwar Yadav का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित रहा है और वे जनसेवा से जुड़े लोगों के लिए एक सशक्त प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जशपुर जिले में ‘बिरहोर के भाई’ के रूप में प्रसिद्ध जागेश्वर यादव ने बिरहोर आदिवासी समाज के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनका सरल व्यक्तित्व और समाज के प्रति गहरी प्रतिबद्धता यह दर्शाती है कि सच्चा नेतृत्व सेवा और संवेदनशीलता से ही आकार लेता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “बिरहोर जननायक” पुस्तक उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक योगदान और सेवा यात्रा को विस्तार से प्रस्तुत करती है, जो नई पीढ़ी को समाज के प्रति जागरूक और उत्तरदायी बनने की प्रेरणा देती है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कृति पाठकों में सकारात्मक सोच और समाज सेवा की भावना को और मजबूत करेगी।

इस अवसर पर लेखक डॉ. लोकेश पटेल ने बताया कि यह पुस्तक विशेष रूप से आदिम जनजातियों, खासकर बिरहोर समुदाय के सर्वांगीण विकास हेतु जागेश्वर यादव द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरित होकर लिखी गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button