छत्तीसगढ़
Trending

CM साय ने ‘गुलाल’ होली विशेषांक का किया विमोचन: बोले– रंगों का पर्व सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देता है

रायपुर, 28 फ़रवरी 2026/ विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में ‘गुलाल’ होली विशेषांक का विमोचन किया। वरिष्ठ पत्रकार जगजीत सिंह द्वारा प्रकाशित इस विशेषांक में होली पर्व के सांस्कृतिक, सामाजिक और साहित्यिक आयामों को समाहित किया गया है।

विमोचन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और भारतीय परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकाशन हमारी लोकसंस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने ‘गुलाल’ विशेषांक की सराहना करते हुए इसे रचनात्मक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल बताया तथा प्रकाशक और उनकी टीम को बधाई दी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, दीपक विश्वकर्मा, नदीम मेमन तथा श्रमजीवी गिल्ड फाउंडेशन के अध्यक्ष आर.के. गांधी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button