CM Marathon Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंत्रालय में मैराथन बैठक, बजट प्रावधानों की समीक्षा जारी

रायपुर, 01 अक्टूबर 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय में विभागवार कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सचिवों और विभागाध्यक्षों से पूंजीगत व्यय से जुड़ी योजनाओं और विकास कार्यों की स्थिति पर फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने कम पूंजीगत व्यय वाले विभागों को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बजट में प्रावधानित कार्यों को समयसीमा में पूरा किया जाना चाहिए, ताकि जनता को योजनाओं का लाभ मिल सके। बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित सभी विभागों के सचिव और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 दिसम्बर से मंत्रालय के सभी अधिकारियों के लिए बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली अनिवार्य रूप से लागू होगी।
👉 यह बैठक कई घंटों से जारी है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रशासनिक कामकाज की गति और तेज करने के लिए बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।



