छत्तीसगढ़
Trending

चिरमिरी को मिला आधुनिक पॉलिटेक्निक की सौगात : 9.11 करोड़ की लागत से बनेगा नया भवन

रायपुर, 22 दिसंबर 2025।छत्तीसगढ़ में तकनीकी शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। कोरिया जिले के चिरमिरी में 9 करोड़ 11 लाख 44 हजार रुपए की लागत से बनने वाले नवीन शासकीय पॉलिटेक्निक भवन का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे।

भूमिपूजन समारोह में नगर निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय, नगर निगम सभापति संतोष सिंह और एमआईसी सदस्य मनोज डे विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय नागरिक और पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि नया पॉलिटेक्निक भवन अत्याधुनिक अधोसंरचना, आधुनिक प्रयोगशालाओं और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं से लैस होगा। इससे क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी शैक्षणिक सत्र से शासकीय पॉलिटेक्निक चिरमिरी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग और GIS/GPS की दो नई शाखाएं शुरू की जाएंगी। इन नई शाखाओं से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों और औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा मिलेगी, जिससे रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

नए भवन के निर्माण और नई शाखाओं की शुरुआत को चिरमिरी सहित आसपास के क्षेत्रों के शैक्षणिक और तकनीकी विकास के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button