छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

बच्चों की मुस्कान बनी मुख्यमंत्री साय के 62वें जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा, बगिया बालक आश्रम में मनाया जन्मदिन

रायपुर, 21 फरवरी 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिन के अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित बालक आश्रम के बच्चों के बीच जन्मदिन मनाकर एक यादगार पल बनाया। मुख्यमंत्री के आश्रम पहुँचने पर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह की चमक दौड़ गई।

मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा, उनके साथ बैठकर बातचीत की, उनके सपनों को जाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “आप सभी की मुस्कान मेरे जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है।” बच्चों ने भी उनके स्नेह और अपनत्व का पूरा अनुभव किया।

बालक आश्रम में कक्षा पहली से पाँचवीं तक के छात्र अध्ययनरत हैं, जिनमें अधिकांश आदिवासी समुदाय के बच्चे हैं। मुख्यमंत्री का उनके बीच जन्मदिन मनाना बच्चों के लिए गर्व और प्रेरणा का पल साबित हुआ।

इस अवसर पर विधायक गोमती साय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण तथा आश्रम के शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित थे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button