छत्तीसगढ़
Trending

ट्रेन में चल रही थी बच्चों की तस्करी : 6 नाबालिग बचाए गए, फिरोज अली मंडल गिरफ्तार

रायपुर, 12 दिसंबर 2025।रायपुर रेलवे स्टेशन में गुरुवार देर रात मानव तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF), GRP, चाइल्ड हेल्पलाइन और बचपन बचाओ आंदोलन (BBA) की संयुक्त टीम ने हावड़ा–मुंबई एक्सप्रेस में दबिश देकर 6 नाबालिग बच्चों को बरामद किया। सभी बच्चे 12 से 16 वर्ष के बीच के हैं और कोलकाता के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही ट्रेन में दी गई दबिश

टीम को सूचना मिली थी कि एक तस्कर हावड़ा से मुंबई जा रही ट्रेन में नाबालिग बच्चों को काम कराने के उद्देश्य से ले जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने ट्रेन के एस-3 कोच में कार्रवाई की और बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया।

फिरोज अली मंडल को गिरफ्तार किया गया

कार्रवाई के दौरान आरोपी फिरोज अली मंडल को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि वह सभी बच्चों को मुंबई के एक होटल में काम कराने ले जा रहा था।

GRP थाने में आरोपी के खिलाफ मानव तस्करी की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। वहीं सभी बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के संरक्षण में सुरक्षित रखा गया है।

टीम के इन अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

  • GRP प्रभारी बीएन मिश्रा
  • RPF प्रभारी कर्मपाल सिंह गुर्जर
  • स्टेशन चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर विजय कुमार साहू
  • पंचराम धुर्वे
  • आशीष कुमार साकेत (सहायक प्रोग्राम ऑफिसर, BBA)
  • RPF उप निरीक्षक एजेड चौधरी
  • सउनि अरविंद सिंह
  • जीआरपी की प्रिया भारती

इन सभी की संयुक्त कार्रवाई से मानव तस्करी का यह बड़ा मामला उजागर हो सका।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button