CG में योग आयोग व गौसेवा आयोग के अध्यक्षों सहित मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, विश्वविजय सिंह तोमर को राज्य मंत्री का दर्जा, देखें पूरी सूची और आदेश

नवा रायपुर, 18 अक्टूबर 2025।
छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा आदेश जारी करते हुए कई आयोगों और पदाधिकारियों को मंत्री दर्जा प्रदान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार, योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा और गौसेवा आयोग के अध्यक्ष बिसेसर पटेल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।
वहीं, विश्वविजय सिंह तोमर, अध्यक्ष, युवा आयोग, को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए प्रदान किया गया है। संबंधित आयोग या विभाग को उन्हें नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने का दायित्व सौंपा गया है।
यह आदेश जारी होने की तिथि से प्रभावशील होगा।
आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत के डिजिटल हस्ताक्षर हैं।
📜 पूरा आदेश पढ़ें:
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
आदेश क्रमांक – PLGMJ-2202/2/2024-GAD-1
दिनांक – 18 अक्टूबर 2025
🟢 राज्य सरकार का यह कदम आयोगों और सलाहकारों की प्रशासनिक जिम्मेदारियों को और अधिक औपचारिक स्वरूप देने की दिशा में माना जा रहा है।



