छत्तीसगढ़

रहंगी में किसानों के खाते में 10 हजार करोड़ ट्रांसफर करेंगे मुख्यमंत्री: बिल्हा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, 25 लाख धान उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि

बिलासपुर | 27 फ़रवरी 2026

विष्णुदेव साय 28 फरवरी को बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड स्थित ग्राम रहंगी में छत्तीसगढ़ स्तरीय कार्यक्रम में किसानों को धान खरीदी की प्रोत्साहन राशि वितरित करेंगे। इस दौरान प्रदेश के करीब 25 लाख किसानों के बैंक खातों में 10 हजार करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

इसकी जानकारी बिल्हा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों का बड़ा आयोजन होगा।

कलेक्टर-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। गुरुवार को कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर ने मुख्य मंच, सांस्कृतिक मंच, विभागीय स्टॉल, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, पार्किंग, हेलीपैड और सुरक्षा के लिए स्थान चिन्हित किए। सभी तैयारियां समय सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। खेल मैदान के पास हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।

योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगेगी

कार्यक्रम स्थल पर राज्य सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। रहंगी के खेल मैदान में विशाल डोम तैयार किया जा रहा है, जहां हजारों किसानों की मौजूदगी रहने की संभावना है।

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि वितरण की शुरुआत करने के साथ ही विभिन्न विभागों के करोड़ों रुपए के विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन भी करेंगे।

सुरक्षा और ट्रैफिक पर विशेष फोकस

एसएसपी रजनेश सिंह ने संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, ट्रैफिक कंट्रोल और प्रवेश-निकास की विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल सहित लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

राज्य सरकार के इस बड़े कार्यक्रम से बिल्हा क्षेत्र में प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button