छत्तीसगढ़
Trending

जशपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री, सरहुल पूजा में होंगे शामिल

रायपुर, 19 मार्च 2026। मुख्यमंत्री का गुरुवार को जशपुर जिले का दौरा प्रस्तावित है, जहां वे पारंपरिक सरहुल पूजा में शामिल होंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान कर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से जशपुर रवाना होंगे।

दोपहर लगभग 1:30 बजे जशपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री दीपू बगीचा पहुंचेंगे, जहां वे 1:45 बजे से 2:30 बजे तक सरहुल पूजा में शामिल होकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। इसके बाद वे सरनाटोली और कल्याण आश्रम जशपुर में आरक्षित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपराह्न 3:15 बजे जशपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 4:35 बजे रायपुर पहुंचेंगे और इसके पश्चात मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को आदिवासी परंपराओं और संस्कृति के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है, जहां वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आमजनों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button