छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा आज: किसान-महतारी सम्मेलन और महायज्ञ में होंगे शामिल

रायपुर/जशपुर, 27 नवम्बर 2025 — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को जशपुर जिले के कुनकुरी व नारायणपुर क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सुबह राजधानी रायपुर से प्रस्थान कर दिनभर विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे।

सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन्स रायपुर से उनके कार्यक्रम की शुरुआत होगी। पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा वे जशपुर जिले के नारायणपुर हाई स्कूल ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम, नारायणपुर जाएंगे, जहां उनके आगमन के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।

इसके बाद दोपहर 12:45 बजे मुख्यमंत्री हाई स्कूल मैदान नारायणपुर में आयोजित “किसान-महतारी सम्मेलन” में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिला समूहों और किसानों की उपस्थिति रहने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ग्राम नारायणपुर पहुंचकर “विष्णु महायज्ञ चक्रपूजा” में भी सम्मिलित होंगे। यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र का प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम माना जाता है।

दोपहर बाद निर्धारित समय के अनुसार आरक्षित समय के पश्चात मुख्यमंत्री पुनः हाई स्कूल ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर लौटेंगे। शाम तक उनके मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर कार्यक्रम का समापन होगा।

जशपुर जिले में मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button