छत्तीसगढ़
Trending

बिलासपुर ट्रेन हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान – मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख, घायलों को ₹50 हज़ार की सहायता

रायपुर, 4 नवम्बर 2025। बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताया तथा दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख और घायलों को ₹50 हज़ार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी। साथ ही घायलों के नि:शुल्क और समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

साय ने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों को तेज़ी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन और रेलवे की टीमें मौके पर पूरी तत्परता से जुटी हुई हैं तथा सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए है और हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता मिल सके।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button