छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- नक्सलियों का आत्मसमर्पण जारी, 103 मुख्य धारा में शामिल, ग्रामीण महिलाओं के लिए डिजिटल मार्केटिंग से करोड़पति बनने का रास्ता”

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलवाद और ग्रामीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण बातें साझा की हैं। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है, नक्सलवाद के खिलाफ लगातार सफलता मिल रही है। पुनर्वास नीति और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के कारण अब तक सैकड़ों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और 103 नक्सलियों को मुख्य धारा में शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया कि पंचायत और ग्रामीण विभाग की ओर से महिलाओं के लिए डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित की गई है। बड़ी संख्या में लखपति दीदीयां इस कार्यशाला में शामिल हुईं, जिससे उन्हें अपने उत्पादों को मोबाइल और फोन के माध्यम से बेचने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में मार्केट की कमी के कारण बिज़नेस अक्सर फेल हो जाता है, लेकिन अब डिजिटल माध्यम से उन्हें फायदा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने आगे यह भी जानकारी दी कि आगामी जनजाति दिवस पर राष्ट्रपति को आमंत्रित किया जाएगा, जबकि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button