छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में ज्ञानपीठ सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर, 24 दिसंबर 2025।छत्तीसगढ़ के गौरव और ज्ञानपीठ सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को आज राजधानी रायपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शैलेन्द्र नगर स्थित उनके निवास पहुंचे और पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने स्वयं कंधा देकर विनोद कुमार शुक्ल को भावपूर्ण अंतिम विदाई दी और शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल के निधन से हिंदी साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी रचनाएं संवेदनशीलता, मानवीय सरोकारों और सरल लेकिन गहरी अभिव्यक्ति की अनूठी मिसाल हैं। उनकी लेखनी ने हिंदी साहित्य को नई ऊंचाइयां दी हैं और आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल का साहित्य पाठकों के दिलों को छूता है और उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।

अंतिम संस्कार के दौरान कवि कुमार विश्वास, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, प्रेस अधिकारी अलोक सिंह, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button