मरवाही दौरे पर आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय — ग्राम ऐंठी में दोपहर 2 बजे होंगे शामिल, कार्यक्रम के बाद रायपुर लौटेंगे

रायपुर, 23 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एकदिवसीय दौरे पर गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के ग्राम ऐंठी जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर से प्रस्थान करेंगे।
वे 1:05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा मरवाही के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री का नीलगिरी प्लांट मैदान हेलीपेड, ग्राम ऐंठी (वि.खं. मरवाही, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही) में आगमन होगा। वहां से वे कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ग्राम ऐंठी में दोपहर 2:05 बजे से निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद 2:50 बजे वे मरवाही से प्रस्थान कर 2:55 बजे नीलगिरी प्लांट मैदान हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री का रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड पर 3:50 बजे आगमन होगा और 3:55 बजे वे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर लौटेंगे।