छत्तीसगढ़
Trending

छठ पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं, कहा -‘सूर्य आराधना और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है यह पर्व’

रायपुर, 27 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देने वाले इस पर्व की भारतीय संस्कृति में विशेष मान्यता है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि छठ मइया की उपासना सूर्य देव की आराधना के माध्यम से मानव और प्रकृति के मधुर संबंध को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि छठ का हर अनुष्ठान अनुशासन, संयम और स्वच्छता का प्रतीक है, जो जीवन में सकारात्मकता और संतुलन को बढ़ावा देता है।

साय ने समाज में सामूहिकता और पारिवारिक एकता की भावना को प्रबल करने वाले इस पर्व के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जलस्रोतों की स्वच्छता के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और मंगलकामनाएं की।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button