छत्तीसगढ़मनोरंजन

प्रसिद्ध अभिनेता असरानी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने व्यक्त किया गहरा शोक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रख्यात अभिनेता असरानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंत दुखद है। भारतीय सिनेमा जगत में असरानी का योगदान अमूल्य रहा है। अपने अद्वितीय अभिनय कौशल और हास्य प्रतिभा के माध्यम से उन्होंने करोड़ों दर्शकों के दिलों में विशेष स्थान बनाया।

मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button