छत्तीसगढ़
Trending

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अंशदान, बोले—राष्ट्र की सुरक्षा में जवानों का योगदान अतुलनीय

रायपुर, 7 दिसंबर 2025।
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को झंडा दिवस के प्रतीक स्वरूप सम्मान बैज लगाया तथा संचालनालय सैनिक कल्याण की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे वीर सैनिकों और उनके परिजनों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का पावन अवसर है। देश की रक्षा में निरंतर तैनात हमारे जवानों का योगदान अतुलनीय है।” उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सभी लोग शहीद परिवारों और सैनिकों के कल्याण में सहयोग की भावना से आगे आएं।

मुख्यमंत्री ने झंडा दिवस के अवसर पर सैनिकों तथा उनके परिवारों के हित में अपना अंशदान भी प्रदान किया।

इस मौके पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और पद्मश्री उषा बारले भी उपस्थित थीं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button