छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का व्यस्त दौरा : नवा रायपुर में ‘Chhattisgarh Mining Conclave 2025’ में करेंगे शिरकत, रायपुर के जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन को भी करेंगे संबोधित

रायपुर, 05 अक्टूबर 2025।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइंस से प्रस्थान करेंगे और 11:30 बजे मेफेयर लेक रिसार्ट, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 1 बजे तक आयोजित “Chhattisgarh Mining Conclave 2025” में शामिल होंगे।

इसके पश्चात दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। मुख्यमंत्री 1:30 बजे मेफेयर लेक रिसार्ट से प्रस्थान कर 2 बजे बुढ़ापारा स्थित श्री बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वे “राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन” में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री 3 बजे स्टेडियम से प्रस्थान कर 3:10 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button