छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, X पर लिखा प्रेरणादायी संदेश

रायपुर। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने X पर पोस्ट साझा करते हुए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया और उनके त्याग, संघर्ष और साहस को याद किया।

मुख्यमंत्री ने लिखा—
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ।
धरती आबा ने अपने अदम्य साहस, त्याग और संघर्ष से देश के जनजातीय समाज को नई पहचान, स्वाभिमान और दिशा दी।
उनकी विरासत न्याय, समानता और स्वाभिमान का वह दीप है, जो आज भी हमारे हर संकल्प को शक्ति देता है।
उनकी पावन स्मृति को कोटि-कोटि नमन
।”

जनजातीय गौरव दिवस पूरे प्रदेश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button