छत्तीसगढ़
Trending

केरल से दिल्ली तक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा: नामांकन कार्यक्रमों में लेंगे भाग, रात में दिल्ली में करेंगे विश्राम

रायपुर/कोच्चि, 23 मार्च 2026। Vishnu Deo Sai का आज का दौरा बेहद व्यस्त और राजनीतिक दृष्टि से अहम रहने वाला है। वे केरल में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद देर शाम दिल्ली पहुंचेंगे।

सुबह 8:50 बजे वे Taj Cochin International Airport Hotel से प्रस्थान करेंगे और कुछ ही मिनटों में Cochin International Airport पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए वे पथानमथिट्टा जिले के प्रमाडोम ग्राम पंचायत मैदान पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री चेंगन्नूर विधानसभा क्षेत्र में आरडीओ कार्यालय पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे Pathanamthitta Collectorate पहुंचेंगे, जहां अरनमुला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगे।

दोपहर में कार्यक्रमों के बाद वे पुनः कोच्चि लौटेंगे और Taj Cochin International Airport Hotel में अल्प विश्राम करेंगे। इसके बाद शाम को Air India की फ्लाइट से वे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

शाम 7 बजे Indira Gandhi International Airport पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 8 बजे Chhattisgarh Sadan पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।

मुख्यमंत्री का यह दौरा केरल में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button