
रायपुर, 12 दिसंबर 2025/
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अमित शाह का यह दौरा राज्य की सुरक्षा, विकास योजनाओं और संगठनात्मक कार्यक्रमों से जुड़ा माना जा रहा है।



