छत्तीसगढ़
Trending

अघोर गुरुपीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

रायगढ़/रायपुर, 6 दिसंबर 2025।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ पहुंचे, जहां उन्होंने अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के समक्ष छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने विधिवत अनुष्ठान कर प्रदेशवासियों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। इस दौरान उन्होंने अघोरेश्वर अवधूत जी के कृपापात्र शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

विष्णु देव साय ने कहा कि आध्यात्मिक मार्गदर्शन समाज को सही दिशा देता है और जनसेवा के कार्यों को संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने में मदद करता है। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक सौहार्द ही राज्य की सबसे बड़ी शक्ति है। इन्हीं मूल्यों के आधार पर सरकार सुशासन, जनकल्याण और विकास के संकल्प को मजबूत कर रही है।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गुरुपीठ परिसर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button