छत्तीसगढ़
Trending

जनदर्शन में वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा – खिलाड़ियों को मिलेगा हरसंभव सहयोग, सरकार खेल प्रतिभाओं के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध

रायपुर, 13 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री निवास में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन, छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कराटे, कुश्ती और ताइक्वांडो जैसे खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए स्वेच्छानुदान स्वीकृत करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधिमंडल की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता की सराहना की। खिलाड़ियों ने बताया कि वे देश और विदेश की विभिन्न प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और भविष्य में राज्य का नाम और ऊंचा करने के लिए निरंतर प्रशिक्षण व संसाधनों की आवश्यकता है। उन्होंने खेल उपकरण, प्रशिक्षण सुविधाओं और प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने की भी मांग रखी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा और खिलाड़ियों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button