छत्तीसगढ़
Trending

उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक, कहा- संगीत की दुनिया को हुआ अपूरणीय नुकसान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उस्ताद जाकिर हुसैन भारतीय संगीत जगत के एक अनमोल रत्न थे, जिनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन से संगीत की दुनिया को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी प्रतिभा ने भारतीय संगीत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई।”

साय ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल देने की कामना की।

उल्लेखनीय है कि उस्ताद जाकिर हुसैन ने अपने करियर में तीन ग्रैमी अवॉर्ड के साथ-साथ पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किए थे। उनकी प्रतिभा और संगीत के प्रति समर्पण ने उन्हें भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अद्वितीय पहचान दिलाई।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button