छत्तीसगढ़
Trending

पूर्व विधायक मंगली बाई रावटे का निधन: विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, कहा—समाज ने प्रेरणादायी व्यक्तित्व खोया

रायपुर, 13 मार्च 2026। Vishnu Deo Sai ने आज विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा की पूर्व सदस्य Mangli Bai Rawate के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगली बाई रावटे अत्यंत सरल, विनम्र और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा भागीदारी निभाई और सेवा तथा सहयोग की भावना से कार्य किया।

साय ने कहा कि उनके व्यक्तित्व में मानवीय संवेदनाएं, सामाजिक प्रतिबद्धता और सेवा का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता था। उनके निधन से समाज ने एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सदन की ओर से दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान हो।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button