खेलछत्तीसगढ़
Trending

महिला क्रिकेट टीम की विश्वविजय पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई : कहा – ‘यह परिश्रम, आत्मविश्वास और संकल्प की जीत है’

रायपुर, 3 नवम्बर 2025।भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पहली बार विश्व कप चैंपियन बनने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और अदम्य जज़्बे से देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। यह उपलब्धि पूरे भारत के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह ऐतिहासिक जीत हर उस बेटी के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करने का साहस रखती है। उन्होंने इस विजय को “परिश्रम, आत्मविश्वास और संकल्प की जीत” बताते हुए कहा कि यह सफलता देशभर में महिला खेल प्रतिभाओं को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button