छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने ‘गाय धर्म एवं विज्ञान’ ग्रंथ का किया विमोचन, कहा– यह गौ विज्ञान के क्षेत्र में मील का पत्थर

रायपुर, 26 दिसंबर 2025।छत्तीसगढ़ में गौ संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन को नई दिशा देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “गाय धर्म एवं विज्ञान” ग्रंथ के नवीनतम संस्करण का विमोचन किया। यह ग्रंथ छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा–2025 के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। विमोचन कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में संक्षिप्त समारोह के रूप में आयोजित हुआ।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों और समाज के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गौ विज्ञान जैसे विषय पर वैज्ञानिक और तथ्यात्मक अध्ययन को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है और यह ग्रंथ उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ग्रंथ के संपादक सुबोध राठी ने जानकारी दी कि पुस्तक में गाय की उत्पत्ति से जुड़े पौराणिक तथ्यों के साथ-साथ दूध, दही, घी, गोबर और गोमूत्र पर हुए वैज्ञानिक शोधों को प्रमाणों सहित सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है, ताकि बच्चे और युवा इसे आसानी से समझ सकें। इसके साथ ही गौ-आधारित कृषि, पंचगव्य उत्पादों का वैज्ञानिक विश्लेषण और पर्यावरण संरक्षण में गौ की भूमिका को भी विस्तार से शामिल किया गया है।

विमोचन कार्यक्रम में अन्ना सपारे, मनोज पाण्डेय, हार्दिक कोटक, मन्मथ शर्मा, दुलार सिंह सिन्हा, हेमराज सोनी, विक्रम केवलानी, अनुज तुलावी, रेवा यादव, विक्रांत शर्मा, श्याम अड़ेपवार, शंभु दास महंत सहित संपादक मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

यह ग्रंथ न केवल परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी होगा, बल्कि गौ विज्ञान और भारतीय परंपरा में गाय के महत्व को समझने का एक मजबूत आधार भी प्रदान करेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button