छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव जिले में आकाशीय बिजली से 8 लोगों की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त की, मृतकों के परिजनों को 4 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत

रायपुर, 23 सितम्बर 2024 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव जिले में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में मृतकों और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने जिला प्रशासन अधिकारियों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने और घायलों के उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।गौरतलब है कि राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जोरातराई में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मृत्यु हो गई है।

जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत 4-4 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। आकाशीय बिजली गिरने से 5 बच्चे तथा 3 लोगों की मृत्यु हुई है। इस घटना में एक घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है, जो खतरे से बाहर है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button