छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने बढ़ाया प्रदेश का मान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया 10 लाख के सम्मान की घोषणा

रायपुर, 5 नवम्बर 2025 — भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप विजय पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरे देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि में छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने फिजियोथैरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञ के रूप में अहम भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आकांक्षा ने खिलाड़ियों की फिटनेस और रिकवरी में अतुलनीय योगदान देकर न केवल टीम इंडिया को सशक्त बनाया है, बल्कि छत्तीसगढ़ और देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है।

मुख्यमंत्री ने उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर राज्य सरकार की ओर से ₹10 लाख की सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आकांक्षा सत्यवंशी का समर्पण, सेवा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण यह साबित करता है कि छत्तीसगढ़ की बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में देश का गौरव बन सकती हैं।

साय ने कहा कि यह सफलता प्रदेश की सभी बेटियों और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। राज्य सरकार खेल के क्षेत्र में नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है ताकि छत्तीसगढ़ से और भी ऐसी प्रतिभाएँ निकलें जो देश का नाम विश्व में रोशन करें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button