छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने अमेरिका में बिखेरा रंग, NACHA बे एरिया चैप्टर ने बनाया गौरवशाली प्रदर्शन

रायपुर, 11 नवंबर 2025: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति ने विदेश की धरती पर अपनी पहचान बनाई। NACHA (North America Chhattisgarh Association) के बे एरिया चैप्टर ने इस आयोजन में विशेष भूमिका निभाते हुए छत्तीसगढ़ को समर्पित आकर्षक स्टॉल लगाकर राज्य की लोक कला, हस्तशिल्प और पारंपरिक आभूषणों का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य का रंगारंग प्रदर्शन, जिसने वहां उपस्थित भारतीय प्रवासी समुदाय और अन्य देशों के प्रतिनिधियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुत यह लोकनृत्य न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा को भी जीवंत किया।

NACHA के सदस्यों ने कहा कि उनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा और लोक परंपरा को विश्व स्तर पर पहचान दिलाना है। इस अवसर ने प्रवासी छत्तीसगढ़वासियों को अपनी जड़ों से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने NACHA बे एरिया चैप्टर के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उनका यह प्रयास छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपराओं को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में प्रेरणादायक कदम है। उन्होंने प्रवासी छत्तीसगढ़वासियों को “सांस्कृतिक राजदूत” बताते हुए कहा कि वे अपनी जड़ों से जुड़े रहकर छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और मूल्यों को पूरी दुनिया में पहचान दिला रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति का विदेशी मंच पर चमकता सितारा, NACHA के प्रयासों से बढ़ी राज्य की अंतरराष्ट्रीय पहचान।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button