
रायपुर, 6 मार्च 2026: दंतेवाड़ा जिले के राशन कार्डधारियों के लिए खुशखबरी। शासन के निर्देशानुसार, जिन कार्डधारियों को फरवरी 2026 का राशन नहीं मिला, उन्हें मार्च 2026 में फरवरी और मार्च दोनों महीनों का राशन एक साथ उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला प्रशासन ने बताया कि फरवरी में चावल की उपलब्धता कम होने के कारण राशन वितरण में देरी हुई थी। अब सभी उचित मूल्य दुकानों पर खाद्यान्न भंडारण पूरा कर दिया गया है। राशन कार्डधारियों को चावल के अलावा राज्य योजनाओं के तहत प्रति कार्ड 2 किलो चना, 2 किलो गुड़, 1-2 किलो नमक और 1 किलो शक्कर भी मिलेगा।
जिला प्रशासन ने अपील की है कि जिन लोगों को फरवरी का राशन नहीं मिला, वे संबंधित दुकानों पर जाकर दोनों महीनों का राशन एकमुश्त प्राप्त कर सकते हैं।



