छत्तीसगढ़
Trending

युवा अनुज सिंह नहीं चुका पा रहा शिक्षा ऋण, मुख्यमंत्री ने मदद का भरोसा दिलाया

रायपुर, 19 सितम्बर 2024/आज जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सरायपाली निवासी युवा अनुज सिंह ने मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या बताई। मुख्यमंत्री को अनुज ने बताया कि उसने बीटेक की पढ़ाई के लिए शिक्षा ऋण लिया था। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पिता एक दुकान में काम करते हैं, जिन्हें बहुत कम वेतन मिलता है। इस वजह से वह शिक्षा ऋण नहीं चुका पा रहा है। अब बैंक द्वारा उससे शिक्षा ऋण की राशि की वसूली प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

Related Articles

अनुज की समस्या को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी गंभीरता से सुना और उसे आश्वस्त करते हुए कहा कि हम आपकी मदद जरूर करेंगे। पहले आप स्थानीय स्तर पर कलेक्टर से मिलकर उनके समक्ष अपनी बात रखें। यदि किसी कारण से स्थानीय स्तर पर निराकरण नहीं हो पाया तो स्वेच्छानुदान राशि देकर आपकी सहायता करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय की बात सुनकर युवा अनुज की चेहरे पर मुस्कान आ गई। अनुज ने बताया कि बैंक के द्वारा वसूली प्रक्रिया शुरू करने से वह और उसका परिवार बहुत व्यथित है। आज मुख्यमंत्री श्री साय ने उसकी मदद का भरोसा दिलाया, जिससे उसकी चिंता दूर हो गई है। मुख्यमंत्री से मदद की उम्मीद लेकर जनदर्शन में पहुंचे अनुज को परेशानी से निजात का भरोसा मिल गया है।

Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button