छत्तीसगढ़
Trending

CG विधानसभा ब्रेकिंग : मानसून सत्र का आज पांचवा और अंतिम दिन; कांग्रेस के डेंगू, मलेरिया और डायरिया को लेकर लाये गए स्थगन प्रस्ताव पर हो सकती हैं चर्चा, तीसरी बार मोदी के PM बनने पर केदार कश्यप लाएंगे शुभकामना प्रस्ताव

रायपुर, 26 जुलाई 2024

छग विधानसभा के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है। आज भी पक्ष और विपक्ष के बीच बहस हो सकती है। कई मुद्दों पर आज सदन में हंगामा हो सकता है। सदस्यों ने आज 87 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाया है। आज सदन में 14 विधायकों की ओर से निजी याचिकाएं प्रस्तुत होगी।

जानकारी के अनुसार सत्र के अंतिम दिन आज महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का उत्तरदेंगे |

बता दें कि कांग्रेस के डेंगू, मलेरिया और डायरिया को लेकर लाये गए स्थगन प्रस्ताव चर्चा हो सकती हैं |

तीसरी बार मोदी के PM बनने पर केदार कश्यप शुभकामना का प्रस्ताव लाएंगे। साथ ही छग माल और सेवा कर संशोधन विधेयक पर चर्चा होगी। वहीं CAG की ऑडिट रिपोर्ट पेश की जाएगी। इसके अलावा आज लोकसेवा आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत होगा।

Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button