छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ महिला चेम्बर की पहल: महिलाओं के लिए निःशुल्क व्यापार मंच शुरू, मैग्नेटो मॉल में हर महीने लगेगा बाजार

रायपुर, 25 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला चेम्बर ने महिलाओं के लिए एक नया व्यापार मंच प्रदान करने की पहल की है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता के सानिध्य में मैग्नेटो मॉल, रायपुर के ग्राउंड फ्लोर पर महिलाओं द्वारा निर्मित स्वदेशी वस्तुओं का बाजार शुरू होने जा रहा है।

इस बाजार में महिलाओं द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ी व्यंजन, नाश्ता, आचार, पापड़, साबुन, कपड़े, दीये, अगरबत्ती और अन्य घरेलू व हस्तनिर्मित उत्पाद बिकेंगे। इस स्टॉल के लिए किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जाएगा और यह हर महीने के दूसरे एवं चौथे बुधवार को आयोजित किया जाएगा।

महिला चेम्बर अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता ने बताया कि यह पहल महिलाओं को अपना हुनर दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नई पहचान बनाने का अवसर देगी।

इस कार्यक्रम में रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा BJP विभा अवस्थी, CSIDC के प्रदेश अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, माननीय मंत्री खुशवंत साहेब और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

जो महिलाएं इस बाजार में अपना स्टॉल लगाना चाहती हैं, वे डॉ. ईला गुप्ता (मो. 9200126862), महामंत्री मनीषा तारवानी (मो. 9425502398) और कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल (मो. 9827822285) से संपर्क कर सकती हैं।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button