छत्तीसगढ़ सरकार के 2 साल पूरे: 21 हजार से अधिक श्रमिकों को 20.20 करोड़ का डीबीटी तोहफा

रायपुर, 12 दिसंबर 2025।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर श्रम विभाग ने निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रितों को बड़ी राहत दी है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जरिए 13 श्रमिक कल्याण योजनाओं के तहत 21,209 पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में कुल 20 करोड़ 19 लाख 98 हजार 515 रुपये सीधे अंतरित किए गए।
नवा अटल नगर, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह और विभागीय सचिव हिमशिखर गुप्ता की मौजूदगी में यह राशि पारदर्शी और त्वरित प्रक्रिया के तहत वितरित की गई। सरकार ने इसे श्रमिकों के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।
13 योजनाओं के तहत मिली सीधी मदद
- दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना: 13 लाभार्थियों को 13 लाख
- उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना: 1 लाभार्थी को 5 हजार
- मिनीमाता महतारी जतन योजना: 2,815 लाभार्थियों को 5.63 करोड़
- निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता: 1,400 श्रमिकों को 21 लाख
- निर्माण श्रमिक आवास सहायता: 45 लाभार्थियों को 45 लाख
- दीर्घायु सहायता: 4 श्रमिकों को 80 हजार
- मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता: 315 श्रमिकों को 3.20 करोड़
शिक्षा, सशक्तिकरण और औजार सहायता
- नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता: 741 विद्यार्थियों को 64.14 लाख
- नोनी सशक्तिकरण सहायता: 2,298 लाभार्थियों को 4.59 करोड़
- औजार सहायता: 11,043 श्रमिकों को 3.84 करोड़
- श्रमिक सियान सहायता: 333 वरिष्ठ श्रमिकों को 66.60 लाख
- सायकल सहायता: 2,201 श्रमिकों को 81.53 लाख
इन योजनाओं से महिला श्रमिकों को स्वरोजगार और मातृत्व सुरक्षा, बच्चों को शिक्षा व खेल में प्रोत्साहन, तथा औजार-सायकल सहायता से श्रमिकों की कार्यक्षमता और आवागमन में सुधार मिलेगा।



