छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी पहचान: कोपरा जलाशय बना राज्य का पहला रामसर साइट, CM बोले– गर्व का क्षण

रायपुर, 13 दिसंबर 2025/ बिलासपुर जिले के कोपरा जलाशय को छत्तीसगढ़ का पहला रामसर साइट घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे पूरे प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की समृद्ध जैवविविधता, पक्षी आवासों और सतत जल-संरक्षण प्रयासों को मिली वैश्विक मान्यता है।

मुख्यमंत्री ने इस सफलता के लिए राज्य वेटलैंड प्राधिकरण, पर्यावरण विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और स्थानीय समुदायों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से कोपरा जलाशय अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरा और प्रदेश को यह ऐतिहासिक पहचान मिली।

साय ने बताया कि यह उपलब्धि “छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047” के तहत वर्ष 2030 तक राज्य के 20 वेटलैंड्स को रामसर साइट घोषित करने के लक्ष्य की दिशा में बड़ी प्रगति है। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी, बल्कि इको-टूरिज्म को बढ़ावा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस अमूल्य प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं, क्योंकि प्रकृति की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button