छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिला नया मुख्य सचिव : 1994 बैच के IAS विकासशील गुप्ता की हुई नियुक्ति, देखें आदेश…

रायपुर, 25 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव अब विकासशील गुप्ता होंगे। 1994 बैच के IAS अफसर विकासशील गुप्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे समय से नए मुख्य सचिव को लेकर अटकलें जारी थीं। अमिताभ जैन को छह महीने का संविदा कार्यकाल दिया गया था, लेकिन उससे पहले ही राज्य सरकार ने नया आदेश जारी कर दिया।

जन्म व शिक्षा

विकासशील गुप्ता का जन्म 10 जून 1969 को हुआ। मूल रूप से उत्तर प्रदेश से संबंध रखने वाला उनका परिवार बाद में उत्तराखंड के गढ़वाल में बस गया। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीई और एमई किया है। साथ ही उन्होंने अमेरिका के सिरैक्यूज़ यूनिवर्सिटी से मास्टर और एग्जीक्यूटिव मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन तथा हेल्थ सर्विस मैनेजमेंट व पॉलिसी में एडवांस स्टडी सर्टिफिकेट भी हासिल किया है।

पारिवारिक जीवन

विकासशील गुप्ता की पत्नी निधि छिब्बर भी छत्तीसगढ़ कैडर की 1994 बैच की IAS अफसर हैं। मूल रूप से हरियाणा निवासी निधि छिब्बर वर्तमान में नीति आयोग में विकास निगरानी और मूल्यांकन कार्यालय (DMEO) की महानिदेशक हैं।

प्रशासनिक करियर

विकासशील गुप्ता ने 4 सितंबर 1994 को IAS सेवा ज्वॉइन की। प्रारंभ में वे मध्यप्रदेश कैडर में रहे, लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ कैडर चुना। वे बिलासपुर और रायपुर कलेक्टर रह चुके हैं। जांजगीर जिले के प्रशिक्षण काल में वे एसडीएम भी रहे। राज्य सरकार में कई विभागों में सचिव रहते हुए उन्होंने अहम जिम्मेदारियां संभालीं।

2018 से वे केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर रहे। स्वास्थ्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, जल शक्ति मंत्रालय में जल जीवन मिशन के अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। जनवरी 2024 से वे एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) में कार्यकारी निदेशक के सलाहकार पद पर तैनात थे। वहां से उन्हें औपचारिक रूप से रिलिव कर दिया गया है।

👉 आदेश जारी होते ही विकासशील गुप्ता औपचारिक रूप से छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button