छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूरे, 9 हजार से ज्यादा महिलाएं बनीं “लखपति दीदी”

रायपुर, 30 मार्च 2026 – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण आवास निर्माण में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश में 6 लाख से अधिक आवास पूरे किए गए हैं, जो देश में सर्वाधिक हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G), प्रधानमंत्री जनमन योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के प्रभावी समन्वय से यह उपलब्धि संभव हुई। इसके तहत पात्र हितग्राहियों को कवर कर यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी परिवार आवास से वंचित न रहे।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में PMAY-G के तहत 5.87 लाख, जनमन योजना के अंतर्गत 13 हजार और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 10 हजार से अधिक आवास पूरे किए गए। इस तेज़ और पारदर्शी क्रियान्वयन ने छत्तीसगढ़ को ग्रामीण आवास निर्माण में देश का मॉडल बना दिया है।

आवास निर्माण के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिली है। “डीलर दीदी” मॉडल के तहत 9 हजार से अधिक महिला स्व-सहायता समूह सदस्य आवास निर्माण सामग्री आपूर्ति कर आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। 6 हजार से अधिक राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षित किया गया, जिनमें 1200 से अधिक “रानी मिस्त्री” शामिल हैं।

पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए टोल-फ्री नंबर 18002331290 संचालित है। हर माह 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में “आवास दिवस” के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ का यह मॉडल अब केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और समावेशी विकास में भी प्रभावी पहल बन चुका है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button