छत्तीसगढ़
Trending

राज्योत्सव में “छत्तीसगढ़ प्रकृति, संस्कृति और प्रगति का संगम” प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

रायपुर, 4 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर जनसंपर्क विभाग द्वारा “छत्तीसगढ़ प्रकृति, संस्कृति और प्रगति का संगम” थीम पर विशेष प्रदर्शनी का आयोजन नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव स्थल पर किया गया है। यह प्रदर्शनी राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर रही है और विद्यार्थियों व नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

प्रदर्शनी में कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना, रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया, तेंदूपत्ता संग्राहकों के पारिश्रमिक में वृद्धि, चरण पादुका योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और घर-घर निर्मल जल अभियान जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई है।

अंजोर विज़न 2047” के माध्यम से प्रदेश के भविष्य के विकास पथ, नई संभावनाओं और जनहितकारी पहलों की झलक भी प्रदर्शनी में देखने को मिल रही है।

कबीरधाम, राजिम, रायपुर और फिंगेश्वर से आए छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा राज्य की उपलब्धियों की सराहना की। प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग द्वारा सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों से जुड़ी प्रचार सामग्री, पुस्तिकाएँ और ब्रोशर निःशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। नागरिक इनसे जानकारी लेकर अपने क्षेत्रों में अन्य लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button