छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली में, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संग राष्ट्रीय राजमार्गों की प्रगति की करेंगे समीक्षा

रायपुर, 30 सितम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नई दिल्ली में आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री साय कल रात ही दिल्ली पहुंच गए थे।

बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी शामिल होंगे। इसके साथ ही, राज्य के लोक निर्माण विभाग, राजस्व, खनन और वन विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय मंत्री गडकरी छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्यों की स्थिति, बजट आवंटन, और अन्य चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। साथ ही, राज्य में नए राजमार्गों की परियोजनाओं को गति देने और मौजूदा कार्यों की समयसीमा को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

यह बैठक राज्य के बुनियादी ढांचे को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे प्रदेश में परिवहन और कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button