
रायपुर, 12 मार्च 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान गैस सिलेंडर की किल्लत और महंगाई को लेकर विपक्ष ने हंगामा मचाया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गैस की कमी नहीं होने का आश्वासन दिया था, लेकिन हालात बिगड़ गए हैं।
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने इसे केंद्र का मामला बताते हुए चर्चा को निरर्थक बताया, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुद्दा भले ही केंद्र का हो, लेकिन राज्य सरकार को व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।
हंगामे के बीच आसंदी ने सदन की कार्यवाही पाँच मिनट के लिए स्थगित कर दी। पुनः शुरू होने पर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव की मांग की, लेकिन असफल रहने पर 35 विपक्षी सदस्य गर्भगृह में जाकर हंगामा करने लगे और उन्हें निलंबित कर दिया गया।
छत्तीसगढ़ के लोग गैस की किल्लत से परेशान हैं, खासकर शादी और व्यवसायिक गैस की मांग बढ़ने के समय में।



