छत्तीसगढ़
Trending

आज बीजेपी का दामन थामेंगे चंपई सोरेन : आज 1 बजे लेंगे भाजपा की सदस्यता; जनसभा को करेंगे संबोधित, पढ़े पूरी ख़बर…

रांची, 30 अगस्त 2024 झारखंड में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिलेगा। क्योंकि हेमंत सोरेन के करीबी और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आज भाजपा में शामिल होंगे। चंपई सोरेन ने हाल ही में JMM से नाता तोड़ लिया था। हाल ही में अमित शाह से मुलाकात के बाद असम के सीएम हिमंत सरमा ने जानकारी दी थी कि वो बीजेपी की सदस्यता लेंगे। जिसके बाद चंपई सोरेन ने बीजेपी का रुख करने की वजह बताई थी और JMM से इस्तीफा दे दिया था।

हालांकि राज्य के सियासी धड़ों की बात करें तो यहां चंपई सोरेन के बीजेपी में जाने पर मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। कुछ नेताओं का मानना था कि यह जेएमएम को नुकसान पहुंचाएगा क्योंकि चंपई सोरेन पूरी कोल्हान डिवीजन में अकेले प्रभावशाली नेता हैं। इस डिवीजन में तीन जिले – पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं। यहां कुल 14 विधानसभा सीटें हैं।

रांची में एक नेता ने कहा था कि मेरी राय में चंपई का अकेले चुनाव लड़ना ज़्यादा समझदारी भरा होता। इस तरह से उन्हें आदिवासियों के बीच ज़्यादा समर्थन मिलता, जो इस समय बीजेपी के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि, हिमंत सरमा विधानसभा चुनावों में BJP के नैरेटिव को आगे बढ़ाने के लिए चंपई सोरेन का इस्तेमाल करेंगे, जो मौजूदा JMM गठबंधन द्वारा आदिवासी बहुल संथाल परगना क्षेत्र में कथित बांग्लादेशी घुसपैठियों के तुष्टिकरण के खिलाफ है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button