छत्तीसगढ़
Trending

CGPSC इंटरव्यू 2024 की शुरुआत आज से: नवा रायपुर में 643 अभ्यर्थियों की किस्मत का होगा फैसला, 20 नवंबर की रात आएंगे नतीजे, डिप्टी कलेक्टर-DSP सहित 17 सेवाओं के 246 पद दांव पर

रायपुर, 10 नवंबर 2025 — छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आज से इंटरव्यू चरण की शुरुआत हो गई है। यह इंटरव्यू 10 नवंबर से 20 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित पीएससी कार्यालय में आयोजित किए जा रहे हैं।

कुल 643 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोग के सूत्रों के मुताबिक, 20 नवंबर की देर रात इंटरव्यू परिणाम जारी किए जाएंगे।

CGPSC 2024 परीक्षा के तहत राज्य प्रशासनिक सेवा के विभिन्न पदों पर कुल 246 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, एक्साइज सब इंस्पेक्टर सहित कुल 17 सेवाओं के पद शामिल हैं।

इनमें सबसे अधिक 90 पद एक्साइज सब इंस्पेक्टर, 21 पद डीएसपी और 7 पद डिप्टी कलेक्टर के लिए आरक्षित हैं। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के दौरान आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button