छत्तीसगढ़

CG WEATHER UPDATE: राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर, 03 अक्टूबर 2025 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार रात से ही लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह से ही रायपुर और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। विभाग ने अगले 24 घंटों में कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई, मोहला-मानपुर चौकी और राजनांदगांव जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सरंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली और बिलासपुर जिलों में भी बारिश के आसार बताए गए हैं।

👉 मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button