छत्तीसगढ़
Trending

CG Weather Update: अगले 2 दिन आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत, जानें रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ का मौसम हाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अप्रैल की शुरुआत राहत भरी रहने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। हालांकि बीच-बीच में तापमान बढ़ेगा, लेकिन बादल और बारिश के कारण फिर गिरावट भी दर्ज की जाएगी, जिससे मौसम मिलाजुला बना रहेगा।

प्रदेश में बने मौसम सिस्टम के कारण अगले दो दिनों तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि कई इलाकों में गरज-चमक, वज्रपात और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

फिलहाल प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है, लेकिन आने वाले 3 दिनों में इसमें 2-4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई है। तोकापाल में 2 सेमी, भनपुरी में 1 सेमी और जगदलपुर-नानगुर में हल्की वर्षा हुई है। इस मौसम बदलाव की वजह पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण और उससे जुड़ी द्रोणिका है, जो मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा होते हुए दक्षिण भारत तक फैली हुई है।

प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं राजधानी रायपुर में 1 अप्रैल को बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रह सकता है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button