छत्तीसगढ़

CG वक्फ बोर्ड चेयरमैन का मुस्लिम युवाओं से अपील: गरबा में न जाएं, अगर आस्था नहीं है तो आपके जाने का भाव गलत है

रायपुर, 24 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ सलीम राज ने मुस्लिम युवाओं से गरबा में शामिल न होने की अपील की है। डॉ सलीम राज ने कहा कि गरबा माता की आराधना का पर्व है और इसमें शामिल होने वाले युवाओं की भावनाएं धार्मिक आस्था से जुड़ी होती हैं।

डॉ सलीम राज ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं रखता है, तो उसके लिए इस पर्व में शामिल होना उचित नहीं है। उन्होंने कहा, “यह कोई साधारण नृत्य या कार्यक्रम नहीं है, यह मां की आस्था का पर्व है। आपकी आस्था नहीं है तो आपके जाने का कोई औचित्य नहीं है। आप जा रहे हैं तो आपका भाव गलत है। इसलिए आपको नहीं जाना चाहिए।”

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का यह बयान मुस्लिम युवाओं को धार्मिक भावनाओं के प्रति सजग रहने और अपने विश्वास का सम्मान करने के लिए किया गया माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button