CG NEWS: हिंदू धर्म छोड़कर गए परिवार के 5 सदस्यों की घर वापसी, ग्रामीणों ने पैर धोकर और गंगा जल छिड़ककर किया स्वागत

कांकेर, छत्तीसगढ़: सरोना तहसील के ग्राम घोटियावाही में एक परिवार के 5 सदस्यों ने ईसाई धर्म छोड़कर पुनः सनातन धर्म में घर वापसी कर ली है। यह परिवार 3 साल पहले लालच और बहकावे में आकर ईसाई धर्म में शामिल हुआ था, लेकिन अब उन्होंने अपने पूर्वजों की आस्था और परंपराओं को याद करते हुए मूल धर्म में लौटने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने परिवार का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके पैर धोए गए, गंगा जल छिड़का गया और उन्हें पगड़ी पहनाकर लाल बंधन के साथ सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार के सदस्यों की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया था, लेकिन जब स्वास्थ्य लाभ नहीं मिला, तो उन्होंने मूल धर्म में लौटने का निर्णय लिया।
सर्व समाज के अध्यक्ष कमल किशोर कश्यप, सरपंच राजेन्द्र मरकाम, पूर्व सरपंच कन्हैया नेताम और अन्य ग्रामवासी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
सर्व समाज की ओर से 14 दिसंबर को कांकेर में एक विशाल रैली का आयोजन भी किया जाएगा। रैली नरहरदेव मैदान से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी। इसका उद्देश्य अवैध धर्मांतरण जैसी गतिविधियों को रोकना और समाज में जागरूकता फैलाना है।



