छत्तीसगढ़

CG News: बीजापुर के गलगम जंगल में IED ब्लास्ट, STF का प्रधान आरक्षक घायल; एयरलिफ्ट कर रायपुर रेफर

बीजापुर/रायपुर, 23 फरवरी 2026। Chhattisgarh के बीजापुर जिले के गलगम जंगल में नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए IED की चपेट में आने से STF का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है। घटना की आधिकारिक पुष्टि एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने की है।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों की टीम गलगम के घने जंगलों में एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान STF के प्रधान आरक्षक नीलकंठ सिंह का पैर IED पर पड़ गया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके में वे बुरी तरह घायल हो गए।

साथी जवानों ने तत्काल उन्हें नजदीकी कैंप लाकर प्राथमिक उपचार दिया। हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर रेफर किया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बलों को आशंका है कि आसपास और भी IED लगाए गए हो सकते हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button