CG Budget 2026-27: ‘SANKALP’ के साथ 1.72 लाख करोड़ का मेगा बजट पेश, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गिनाईं प्राथमिकताएं

रायपुर, 24 फ़रवरी 2026/ ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया। यह छत्तीसगढ़ के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। इस वर्ष का बजट SANKALP थीम पर आधारित है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के समग्र, संतुलित और समावेशी विकास को नई दिशा देना है।
वित्त मंत्री का यह कार्यकाल का तीसरा बजट है। इससे पहले पहला बजट GYAN और दूसरा GATI थीम पर आधारित था। अब तीसरे चरण में सरकार ने विकास के नए मंत्र के रूप में SANKALP को सामने रखा है।
क्या है SANKALP थीम?
SANKALP के प्रत्येक अक्षर का अलग उद्देश्य तय किया गया है—
- S – समावेशी विकास
- A – आधारभूत संरचना (Infrastructure)
- N – निवेश (Investment)
- K – कुशल मानव संसाधन
- A – अंत्योदय
- L – लाइवलीहुड (रोजगार/आजीविका)
- P – पॉलिसी से परिणाम तक
सरकार का दावा है कि यह बजट योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाकर परिणाम आधारित विकास पर केंद्रित रहेगा।
पहले क्या था GYAN और GATI?
GYAN थीम
- G – गरीब वर्ग
- Y – युवा वर्ग
- A – अन्नदाता (किसान)
- N – नारी (महिला वर्ग)
GATI थीम
- G – गुड गवर्नेंस (सुशासन)
- A – Accelerating Infrastructure (तेज आधारभूत विकास)
- T – टेक्नोलॉजी
- I – इंडस्ट्रियल ग्रोथ (औद्योगिक विकास)
सरकार का कहना है कि GYAN से सामाजिक वर्गों पर फोकस, GATI से विकास की रफ्तार और अब SANKALP से ठोस परिणाम सुनिश्चित किए जाएंगे।
बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, निवेश, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। आने वाले दिनों में विभिन्न विभागों की विस्तृत घोषणाओं के साथ बजट प्रावधानों की पूरी तस्वीर सामने आएगी।



