छत्तीसगढ़
Trending

CG Budget 2026-27: ओपी चौधरी ने खोला ‘संकल्प’ का पिटारा, बस्तर से सरगुजा तक सौगातों की बारिश

रायपुर, 24 फरवरी 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का ‘संकल्प’ बजट पेश किया। बजट में बस्तर से लेकर सरगुजा तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि, उद्योग और पर्यटन के क्षेत्र में बड़े ऐलान किए गए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने इस बजट को ‘विकास को नई रफ्तार देने वाला’ बताया है।


🔶 बस्तर–सरगुजा पर खास फोकस

  • अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी के लिए 100 करोड़ रुपए
  • इंद्रावती पर बैराज निर्माण के लिए 2400 करोड़ रुपए
  • बस्तर, सरगुजा और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज संचालन हेतु 50 करोड़
  • बस्तर व सरगुजा विकास प्राधिकरण के लिए 75 करोड़
  • मैनपाट में पर्यटन विकास के लिए 5 करोड़

🔶 रायपुर को मिली बड़ी सौगात

  • होम्योपैथी कॉलेज की स्थापना
  • अंडरग्राउंड बिजली लाइन के लिए 100 करोड़
  • मेट्रो रेल परियोजना के लिए सर्वे एजेंसी तय
  • खाद लैब का निर्माण
  • मठपुरैना में दृष्टिबाधित शाला के लिए 2.50 करोड़

🔶 शिक्षा और युवाओं के लिए बड़े प्रावधान

  • विश्वविद्यालयों के लिए 731 करोड़
  • 5 शासकीय महाविद्यालयों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने हेतु 15 करोड़
  • मेगा परीक्षा केंद्रों के लिए 25 करोड़
  • NEET/CLAT परीक्षा सहायता हेतु 35 करोड़
  • सूचना प्रौद्योगिकी AI सेंटर के लिए 35 करोड़
  • नया रायपुर में IIIT के लिए 20 करोड़

🔶 स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा निवेश

  • आयुष्मान योजना के लिए 1500 करोड़
  • एनएचएम के लिए 2000 करोड़
  • एडवांस कार्डियाक इंस्टीट्यूट के लिए 10 करोड़
  • मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़
  • 10 करोड़ से मेकाहारा में AI का उपयोग

🔶 किसानों और ग्रामीण क्षेत्र के लिए ऐलान

  • कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़
  • कृषि पंपों के लिए 5500 करोड़
  • प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के लिए 1700 करोड़
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए 4000 करोड़
  • भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए 600 करोड़

🔶 सामाजिक और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा

  • शक्ति पीठ भ्रमण योजना के लिए 5 करोड़
  • सिरपुर विकास के लिए 36 करोड़
  • गिरौदपुरी मेले के लिए 50 लाख
  • हर साल साहित्य उत्सव और एनआरआई सम्मेलन

🔶 सुरक्षा और प्रशासन

  • 1500 नए बस्तर फाइटर्स की भर्ती
  • 15 मॉडल उप-पंजीयन कार्यालय
  • जनसंपर्क विभाग के लिए 475 करोड़

इस ‘संकल्प’ बजट में सरकार ने बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर विशेष जोर दिया है। अब देखना होगा कि इन घोषणाओं का जमीनी क्रियान्वयन कितनी तेजी से होता है और प्रदेश को कितनी रफ्तार मिलती है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button